फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रात में बंद तो दिन में जलती हैं सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
-यमुना एक्सप्रेसवे पर इस अनियमितता के चलते होती है बिजली की बर्बादी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए अजीब ही मुसीबत है। रात में सर्विस रोड पर जाने वाहन चालकों को अक्सर स्ट्रीट लाइटें बंद मिलती हैं। ऐसे में हमेशा हादसों की संभावना बनी रहती है। दूसरी ओर, पश्चिमांचल विद्युत विभाग के कर्मचारी दिन में अक्सर लाइटें बंद करना भूल जाते हैं। ऐसे में बिजली की बर्बादी के साथ-साथ विभाग को भी पैसे की चपत लगती है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से सर्विस रोड भी शुरू होती है। यह जीबीयू, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, गलगोटिया विश्वविद्यालय, दनकौर, रबूपुरा के फलैदा से कुछ आगे तक रोड बनी है। रबूपुरा, दनकौर से लेकर इस रोड के किनारे रहने वाले लोगों का इसी रोड से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के लिए आना-जाना होता है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि सर्विस रोड पर अक्सर रात में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती हैं। आलम यह है कि यदि लाइट जलती भी हैं तो अक्सर बिजली कर्मियों की लापरवाही विद्युत विभाग और लोगों पर भारी पड़ती है। लोगाें का कहना है कि बिजली कर्मी दिन में लाइट बंद करना भी भूल जाते हैं। वाहन चालकों का कहना है कि इसके बारे में कई बार विभाग से शिकायत की है लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें