फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जाम से निजात नहीं मिली तो धरना देंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दादरी। तिलपता गांव में जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और कंटेनर डिपो के सामने लगने वाले जाम की समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीण भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में 20 सितंबर से कंटेनर डिपो के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस संबंध में मंच के पदाधिकारियों ने दादरी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनिंदर भाटी ने बताया कि तिलपता गांव के लोग लंबे समय से जलभराव, गंदगी, टूटी सड़क और कंटेनर डिपो के सामने जाम की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। वहीं, सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण करीब पांच वर्षों से जनप्रतिनिधियों और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ज्ञापन व शिकायतों के माध्यम से समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मंच ने चेतावनी दी कि 20 सितंबर से लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान विकास प्रधान, श्यामबाबू, दिनेश प्रधान, अनिल भाटी, सोनू भाटी और सुनील भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें