फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में फार्म हाउस मालिक ‘डोरबेल कोड’ नहीं भूलते तो टल सकती थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के गुर्जरपुर गांव के फार्म हाउस से लाइसेंसी राइफल, बंदूक और कारतूसों की लूट के मामले की जांच में पुलिस के शक की सुई परिचितों पर आकर रुक गई है। वहीं, पीड़ित फार्म हाउस मालिक का कहना है कि उन्होंने डोरबेल दो बार बजाने का सभी कर्मचारियों व परिजनों को कोड बताया हुआ था। जिससे कि कोई अंजान या बदमाश कभी डोरबेल बजाए तो वे समझ जाएं। लेकिन वारदात की रात बदमाशों ने उनके कर्मचारी से लगातार डोरबेल बजवाई। इस पर उन्हें गुस्सा आ गया कि कौन इस तरह डोरबेल बजा रहा है और उन्होंने फटकार लगाने के उद्देश्य से गुस्से में गेट खोल दिया।
विज्ञापन

सूरजपुर में रहने वाले 67 वर्षीय हरभजन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात बदमाशों ने सबसे पहले उनके कर्मचारी यासमीन को बंधक बनाया और फिर उसी से डोरबेल बजवाई। गुस्से मेें गेट खोलते ही बदमाशों ने हरभजन को भी काबू कर लिया। विरोध करने पर हरभजन सिंह पर कई बार बदमाशों ने हमला भी किया। बदमाश सीधे उनके कमरे में गए। उन्होंने एयरगन को नहीं छुआ और लाइसेंसी हथियार तलाशने लगे। कुछ ही देर में बेड के बॉक्स से दोनों हथियार और कारतूस की पेटी निकाल ली। इसके बाद बदमाश बाहर से गेट बंद कर भाग गए। पुलिस का कहना है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ सामने आ रहा है। आरोपियों को पता था कि हरभजन का बेटा कितने बजे दूध लेकर फार्म हाउस से घर जाता है और वहीं, आरोपियों को घर में रखे हथियार की भी जानकारी थी।
युवती ने कमरा बंद कर की कॉल लेकिन..
फार्म हाउस की छत पर एक युवती भी रहती है। हरभजन सिंह का कहना है कि वह उनके दोस्त की बेटी है और उसके अन्य परिजन उसके साथ रहते हैं लेकिन वे घटना के समय नोएडा गए हुए थे। युवती का पालतू कुत्ता आरोपियों पर भौंका तो वह बाहर निकल आई। हरभजन सिंह के कहने पर युवती ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर कॉल की लेकिन 100 नंबर लगा नहीं। युवती ने दिल्ली में रहने वाले परिचितों को फोन कर पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा। लेकिन परिचित दिल्ली के रहने वाले थे इसलिए कॉल वहीं लगी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि यदि सीधे कॉल उनके नंबर पर आती तो बदमाश पकड़े जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें