फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर होगा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

- सेक्टर-82 ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में स्मार्ट मीटर को लेकर लगा कैंप
-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में स्मार्ट मीटर से होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आरडब्ल्यूए ने एक कैंप लगाया। इसमें जेई स्मार्ट मीटर नवीन कुमार व अन्य कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर नोट किया। निवासियों ने बताया कि 1912 नंबर या तो बहुत व्यस्त रहता है या फिर कोई उठाता नहीं है। विद्युत विभाग के अधिकारी भी फोन नहीं उठाते हैं, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि फ्लैट नंबर 1/1 में तीन दिन से लाइट कटी हुई है, वहीं 18/10, 4/4, 12/1, 28/12 आदि में रकम ज्यादा जमा होने के बाद भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। कुछ फ्लैट ऐसे भी हैं, जहां दो-दो मीटर लगा दिए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि पहले मीटर लगाने से पहले मोबाइल पर पासवर्ड आता था, लेकिन बाद में फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उसी से पासवर्ड लेकर लोगों की बिना जानकारी के स्मार्ट मीटर लगा दिए। उन्होंने कहा कि फ्रॉड करने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन

कैंप में सुशील पाल, उत्तम चन्द्रा, विकास कुमार, सुभाष शर्मा, विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें