फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्लास नहीं लेने पर संस्थान को लौटानी होगी पूरी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता आयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कोर्स में प्रवेश के बाद क्लास नहीं लेने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने एचटी मीडिया डिजी को ब्याज समेत फीस लौटाने का आदेश दिया है। नोएडा के सेक्टर-51 निवासी वर्निका गौतम ने एचटी मीडिया डिजी परफॉर्म के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में प्रवेश के लिए 2500 रुपये में पंजीकरण कराया था। उसके बाद संस्थान ने टेकफिनो कैपीटल प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरू से उनके नाम पर 35,559 रुपये का लोन स्वीकृत कराया गया, जिसकी अदायगी नौ मासिक किश्तों में होनी थी।
विज्ञापन

प्रवेश के बाद उन्होंने गूगल पर संस्थान की समीक्षाएं देखीं तो उन्हें संस्थान की अनियमितताएं, भ्रामक कार्यप्रणाली की जानकारी मिली। इसको देखकर उन्होंने प्रवेश निरस्त कराने के लिए संस्थान को मेल किया, लेकिन संस्थान ने प्रवेश न निरस्त किया और न ही शुल्क लौटाया। जबकि, टेकफिनो कैपीटल प्राइवेट लिमिटेड लोन वसूली के लिए लगातार नोटिस भेजता रहा। इसके बाद उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। आयोग में सुनवाई के दौरान संस्थान की ओर से अपना पक्ष नहीं रखा गया। आयोग में एक पक्षीय सुनवाई की गई। आयोग ने दो हजार रुपये वाद व्यय और दो हजार रुपये मानसिक संताप के भी भुगतान करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें