फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रात में फाल्ट हुआ तो मरम्मत के लिए सुबह आते हैं बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
अश्वनी कौ​शिक
विज्ञापन
- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान हैं रबूपुरा के व्यापारी, बोले- लो-वोल्टेज से जल जाते हैं उपकरण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। गर्मी के इस मौसम में कस्बे में बिजली कटौती की समस्या दूर नहीं हो रही। विभाग ने कस्बे में चार घंटे कटौती का शेड्यूल तय कर रखा है। इसके बावजूद रोजाना जब 6-7 घंटे तक की कटौती की जाती है। बुधवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में रबूपुरा के व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि बिजली की कटौती की मार सबसे ज्यादा व्यापारियों को झेलनी पड़ रही है।
रबूपुरा के व्यापारियों ने बताया कि अगर रात में क्षेत्र में कहीं फाल्ट हो जाता है तो कर्मचारी शिकायत तक नहीं दर्ज करते हैं। सारी रात लोगों को बिना सप्लाई के ही रहना पड़ता है। सुबह होने पर ही कर्मचारी रिपेयरिंग काम शुरू करते हैं, जिसके बाद सप्लाई नार्मल हो पाती है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी इस बारे में कोई शिकायत नहीं होती है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली कटौती का शेड्यूल सिर्फ 4 घंटे का है। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक और दोपहर में 3 से शाम 5 बजे तक कटौती का शेड्यूल है। लेकिन हर दिन दो से तीन घंटे की अतिरिक्त कटौती हो रही है। जब सप्लाई आती है तो वोल्टेज काफी लो रहता है। सप्लाई लगातार फ्लक्चुएट होती रहती है। जिससे बिजली उपकरण जलने का खतरा बना रहता है और व्यापारियों के इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पाते हैं। यही कारण है कि शाम होने के बाद बिजली गुल होते ही व्यापारियों को जल्दी अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ते हैं।

सिटी बसों का तय होना चाहिए समय
संवाद के दौरान व्यापारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने एयरपोर्ट शुरू होेने के बाद सिटी बसों की सेवा शुरू कर दी है। लेकिन कस्बे के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि इसका कोई समय तय नहीं है। इसके अलावा यह बसें एक्सप्रेसवे से ही होकर गुजर रही हैं। लोगों को अभी भी बस के लिए वहां तक अपने संसाधन से ही जाना पड़ता है। समय तय न होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं ले पाते हैं। इसलिए इसका समय तय किया जाए।
विज्ञापन

-
फाल्ट होने पर सारी रात अंधेरे में ही बीतती है। कर्मचारी सुबह ही आते हैं। अधिकारी से शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती। - सुनील तायल
हर दिन कटौती का शेड्यूल सिर्फ 4 घंटे का है। निर्धारित समय के बाद भी कटौती जारी रहती है। इससे लोगोें को परेशानी होती है। -कुलदीप शर्मा
सिटी बसों का लाभ कस्बे के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। प्राधिकरण को स्टॉप व आने जाने का समय तय करना चाहिए -कोमल प्रसाद शर्मा
हर दिन लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। लगातार वोल्टेज ऊपर नीचे होता रहता है, इससे बिजली के उपकरण भी जल जाते हैं। -रजत सिंघल
शाम के समय जब ग्राहकों के आने का समय होता है, तब बिजली कट जाती है। अंधेरे में ग्राहकों भी खरीददारी करने से बचते हैं। -अश्विनी कौशिक
तेज से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में बिजली, परिवहन और चिकित्सीय सेवाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। -गिरीश गर्ग

अश्वनी कौशिक

अश्वनी कौशिक

अश्वनी कौशिक

अश्वनी कौशिक

अश्वनी कौशिक

अश्वनी कौशिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें