फोटो 1: मगोर्रा के गांव में घटनास्थल मंदिर पर तैनात पुलिस कर्मी
सौंख। मगोर्रा के गांव में अनुसूचित जाति की बालिका के साथ हुई हैवानियत के मामले में आरोपियों के स्केच तैयार करने से धुंधली पहचान भी उजागर हो गई। चार दिन से छह पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में लगी हैं, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं।
मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व बालिका के साथ दो बाइक सवारों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। एसएसपी श्लोक कुमार ने एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की छह टीमें गठित की हैं। इस दरम्यान पुलिस ने तीन हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालकर फौरी तौर पर आरोपियों के स्केच जारी करने का दावा किया है मगर घटना के 4 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा होगा। संवाद