फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिन फेरे लौटी बरात वापस आई, विवाह की रस्में पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा कौड़ियागंज से बिन फेरे लौटी बरात मुकदमा दर्ज होने के बाद 24 घंटे में ही वापस लौट आई। सोमवार की रात मिथलेश और प्रमोद की रीति-रिवाज से शादी हो गई।
विज्ञापन

शादी के दौरान दुल्हन मिथलेश के बड़े भाई रणजीत ने बताया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वर पक्ष के परिजनों के सुबह से ही शादी करने के लिए फोन आने लगे। शाम को करीब सात बजे दूल्हा पक्ष के लोग दो कारों से करीब दो दर्जन बराती लेकर आए और विवाह की सभी जयमाला, फेरे सभी रीति रिवाज के साथ हो गए। दूल्हे प्रमोद के बड़े भाई रामकिशोर का कहना है कि शुक्रवार बरात चढ़ने के दौरान डीजे बजने पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। इसको लेकर प्रमोद से शादी करने से इन्कार कर दिया था तो बरात वापस लौट गई थी। समाज के जिम्मेदार लोगों ने विवाद को खत्म करा दिया तो आज वह दोबारा से बरात लेकर पहुंचे और वर वधू के फेरे कराएं गए हैं। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को विदा कराकर ले जाएंगे।
ॉज्ञात रहे शुक्रवार की रात आई बरात बिन फेरे ही लौट गई थी। लड़की पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शादी न करने का वर पक्ष पर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। वहीं वर पक्ष ने मारपीट और अभद्रता करने का आरोप कन्या पक्ष पर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें