करी के समीप सोमवार रात करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर सवार राजू (40) गांव भटौला हरदुआगंज, उसके भांजे ध्रुव (16) अलीगढ़ की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मामा-भांजे गांव के चित्रपाल सिंह के साथ चंडौस से धान बेचकर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सीओ संजीव तोमर, थाना प्रभारी सचिन कुमार ने पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां राजू और ध्रुव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद जाम लग गयाबबाद में पुलिस ने वाहनों को सडक किनारे कराकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया है। मृतक राजू पांच भाइयों में सबसे छोटा था और पांच बेटियों के पिता थे।