फिरोजपुर झिरका में पति-पत्नी संक्रमित
नूंह। जिले में बुधवार को कोरोना के दो नए मामले फिरोजपुर झिरका से सामने आए। मेडिकल कॉलेज में जांच कराने आए दंपती संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है। अभी 1801 लोगों की रिपोर्ट आनी है। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन करीब 700 लोगों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटीपीसीआर एवं एंटीजन दोनों तरह से जांच कराई जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 1731 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1695 ठीक चुके हैं। अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। जिले में 54230 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 54035 लोगों की निगरानी अवधि पूरी हो चुकी है। अब तक 216201 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है।
688 लोगों को लगा टीका
पुन्हाना। नूंह जिले में बुधवार को कुल 688 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 13 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाया वहीं 45 साल से अधिक आयु के 595 लोगों को पहली वैक्सीन की पहली डोज दी गई। जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि बुधवार तक जिले में 4357 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। वहीं 17574 लोगों ने एक डोज लगवाई है। उन्होंने बताया कि मेवात क्षेत्र में अभी तक कोरोना का अधिक प्रकोप नहीं है, उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। 45 र्वा से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाएं। संवाद