फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के बदले मिली मौत: 10 साल पहले महिला ने भागकर की थी शादी, पति ने गला दबाकर मारा; पड़ोसियों ने किए खुलासे

Wed, 17 Jun 2026 10:54 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

जारचा सड़क पर एक मकान में महिला कविता का शव मिला। पुलिस के अनुसार, गृह क्लेश में पति मोहित ने शराब पीकर उसकी हत्या की। आरोपी पति फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी कोतवाली क्षेत्र के जारचा रोड पर स्थित एक मकान में महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के गले में निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गृह क्लेश में महिला के पति ने हत्या की है। घटना से पहले शराब पीने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

कविता अपने परिवार के साथ जारचा रोड स्थित एक मकान में रहती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों चिटहेरा गांव के रहने वाले थे। करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। एक गांव और अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी की थी। करीब 8 साल तक दोनों बाहर रहे। इस बीच दोनों के दो बच्चे हो गए। माहौल ठीक होने के बाद मोहित के साथ कविता जारचा रोड पर रहने लगी। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। वहीं पति मौके से फरार है। आसपास के लोगों से पूछता के बाद पता चला है कि दोनों शराब का सेवन करते थे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस कारण अक्सर झगड़ा भी होते रहता था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार का कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें