फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी से अवैध संबंध का शक... पति ने ट्रक चालक की पिलाई शराब, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

Sun, 17 Dec 2023 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने ट्रक चालक की हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात से पहले ट्रक चालक को शराब पिलाई थी। इसके बाद आरोपी पत्नी के साथ भाग गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के संतोष नगर में शुक्रवार देर रात ट्रक चालक पवन (27) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले परचून दुकानदार दिनेश बंटी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में ताबड़तोड़ चाकू से वारकर वारदात की। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी पत्नी के साथ भाग गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मूलरूप से संभल निवासी पवन पत्नी के साथ संतोष नगर में करीब दस  साल से किराये पर रहता था। 

वह ट्रक चलाकर और पेंटिंग कर परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार देर रात सामने रहने वाला बंटी उसके घर आया। आरोपी ने पवन के साथ बैठकर शराब पी, फिर एक के बाद एक चाकू से उस पर चार वार किए। कुछ ही देर में पवन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान पत्नी ने पवन को बचाने का भी प्रयास किया। वारदात के बाद बंटी पत्नी को लेकर भाग गया। पड़ोसियों ने रात करीब 12 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पवन की पत्नी ने बंटी पर केस दर्ज कराया है। आरोपी बंटी के चाकू लेकर भागते हुए सीसीटीवी में भी कैद होने की भी जानकारी मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी से बात करता था पवन
जांच में पुलिस को पता चला है कि पवन आजाद के मकान में जबकि  बंटी ऋषि के मकान में किराये पर रहता था। बंटी परचून की दुकान चलाता है। बंटी और पवन का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। परचून की दुकान बंटी की पत्नी भी बैठती थी। पवन अक्सर दुकान पर उसकी पत्नी से बात करता था। इससे आरोपी को शक था कि पवन के उसकी पत्नी से अवैध संबंध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें