फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों का अपहरण कर बेचने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नाबालिग बच्चियों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें अगवा करने और ऊंचे दामों पर बेचने वाले एक गिरोह के सरगना और उसकी पत्नी को थाना सूरजपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। मानव तस्करी और दुष्कर्म के मामलों में चार वर्ष पहले आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। इनके पांच साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को एक सूचना के आधार पर आरोपी पवन और उसकी पत्नी गीता उर्फ आरती निवासी अनूपशहर, जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वर्ष 2017 से फरार थे। इनके खिलाफ 25 जनवरी 2017 में थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उस समय कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य आरोपियों अरविंद, योगेश, पवन, गणेश, मनोज को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार दंपती गिरोह के सरगना बताए जा रहे हैं।
4 किशोरियों को अगवा कर बेचा
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने जनवरी 2017 में चार किशोरियों को अपने जाल में फंसा कर अगवा कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने मोटी रकम लेकर किशोरियों को बेच दिया था। खरीदने वालों ने किशोरियों से दुष्कर्म किया था। यह मामला 2017 में काफी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें