फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला इंजीनियर की संदिग्ध मौत के मामले में पति व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-74 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में हुई थी घटना, कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-74 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में महिला इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति आदित्य और ससुर रामरूप को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मृतका के भाई ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

नेहरू नगर, गाजियाबाद निवासी अनमोल गोयल ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी बड़ी बहन दीपिका गोयल की शादी फरवरी 2023 में नोएडा सेक्टर 74 के आइवी काउंटी सोसाइटी में रहने वाले आदित्य गोयल के साथ हुई थी। आरोप है कि आदित्य व इनके घर वाले उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में घर व कार की मांग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोल ने बुधवार को चार बजे बहन से वीडियो कॉल पर बात की थी। रात करीब पौने नौ बजे फैमिली ग्रुप पर बहन का बाय, साॅरी व आइ लव यू मैसेज थे। आरोप है कि सभी मैसेज पति, सास ससुर ने टाइप कर भेजे थे। कई बार सभी लोगों को फोन किया तो उन्होंने पार्क में घूमने की बात कही। रात करीब सवा दस बजे पता चला कि दीपिका ने फांसी लगा ली है। अस्पताल पहुंचने पर दीपिका मृत अवस्था में मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें