फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: दंपती ने की जहर खाकर की जान, घर में मिले दोनों के शव, सुसाइड नोट भी मिला

Tue, 26 Sep 2023 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
इसी घर में मिले शव, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईटी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर पति और तलाकशुदा पत्नी ने सेक्टर-122 स्थित घर में सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से जहरीला पदार्थ और एक सुसाइड नोट मिला है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच करीब डेढ़ वर्ष पहले तलाक होने की बात सामने आई है। पुलिस दोनों के मोबाइल और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही दोनों के परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर व मूलरूप से कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी तरुण (35) सेक्टर-122 में रहते थे। सोमवार को वह परिजनों का फोन नहीं उठा रहे थे। घरवालों ने गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी रिश्तेदार सूरज को नोएडा स्थित तरुण के घर पर भेजा। वहां तरुण का शव फर्श पर पड़ा था। सूरज ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से ही तरुण के साथ उनकी तलाकशुदा पत्नी सरिता (30) का शव बरामद किया। मूलरूप से मेरठ के जागृति विहार की निवासी सरिता निजी अस्पताल में चीफ नर्स थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और जहरीले पदार्थ की खाली और भरी हुई डिब्बियां मिली हैं। पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाकर दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। डीसीपी हरीश चंदर ने कहा कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में परेशान होने का जिक्र
मौके से मिले सुसाइड नोट में परेशान होने और किसी को खुश नहीं करने की बात लिखी है। इसमें कुछ नामों का जिक्र करते हुए उनका ख्याल रखने की बात भी कही गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सुसाइड नोट तरुण ने लिखा है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें