फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आवास विकास नए साल पर देगा सौमित्र विहार आवासीय योजना का तोहफा

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आवास विकास परिषद नए साल पर शहरवासियों को नई आवासीय योजना सौमित्र विहार (न्यू जेल रोड) का तोहफा देगा। मोहनलालगंज इलाके में विकसित हो रही इस योजना में दो लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। यहां जमीन की कीमत 3,000 से 3,500 रुपये वर्ग फीट के बीच होगी, जो अन्य योजनाओं से कम होगी।



बीते साल परिषद ने 560 एकड़ क्षेत्रफल वाली न्यू जेल रोड योजना पास की थी, जिसे दो फेज में विकसित किया जाएगा। पहले योजना 13 जनवरी को महाकुंभ के मौके पर लांच होनी थी, मगर जमीन के चक्कर में नहीं हो पाई थी। योजना में जमीन लैंडपूलिंग के तहत ली गई है। परिषद ने जिन किसानों से जमीन ली है, उन 1,200 से अधिक किसानों को प्लाॅट आवंटित कर दिए हैं। ऐसे में अब योजना की राह में जमीन की कोई कानूनी अड़चन नहीं बची है। दाखिल खारिज का काम भी एक महीने में हो जाएगा। इसके बाद परिषद रेरा में योजना के पंजीकरण के लिए आवेदन करेगा, जहां दो महीने लग सकते हैं। ऐसे में योजना की लॉन्चिंग नए साल पर जनवरी में हो जाएगी।
विज्ञापन






24 मीटर तक चौड़ी होंगी सड़कें

योजना का जो लेआउट अभी तैयार हुआ है, उसके तहत कुल 15 सेक्टर होंगे। पहले चरण में सेक्टर 3ए और 3बी में प्लाॅट काटे जाएंगे। सड़कें रायबरेली रोड की वृंदावन योजना की तरह ही 9 मीटर, 12 मीटर, 18 मीटर और 24 मीटर तक चौड़ी होंगी। करीब 560 एकड़ में विकसित की जा रही न्यू जेल रोड योजना में तीन गांव मोहारी कला, सिठौली कला और सिठौली खुर्द की जमीन ली गई है।
विज्ञापन




-



फैक्ट फाइल

560 एकड़ की योजना

2,000 प्लाॅटों का पंजीकरण पहले चरण में खोला जाएगा

5,000 से अधिक प्लाॅट योजना में विकसित किए जाएंगे

30 से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर जमीन की कीमत होगी

80 से 200 वर्ग मीटर तक के होंगे प्लाॅट







सौमित्र विहार योजना नए साल पर लाॅन्च हो जाएगी। उसको लेकर तेजी से काम चल रहा है। यहां जमीन किफायती दर पर दी जाएगी, जिससे आम लोगों को आशियाना बनाने का अच्छा मौका मिलेगा।

-डाॅ. बलकार सिंह, आवास आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें