फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब और कन्फैक्शनरी की दुकान सहित मकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कृष्णा नगर में आवासीय क्षेत्र में बगैर स्वीकृति के मकान में दुकानों का संचालन पाया गया। जीडीए के अवर अभियंता प्रवर्तन जोन तृतीय प्रभू नारायण सिंह ने मकान मालिक, शराब की दुकान के लाइसेंसधारक, कन्फैक्शनरी की दुकान चलाने वाले सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही मकान और दुकानों को सीलिंग कर दिया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता प्रभू नारायण सिंह के कृष्णा नगर स्थित मुताबिक मानकों के विपरीत मकान पर किए गए निर्माण पर नोटिस भेजकर मार्च 2024 में मकान सीलिंग किया गया। इसके बाद दो बार सत्यापन हुआ तो उसमें सीलिंग तोड़कर शराब व बीयर की दुकान और कन्फैक्शनरी की दुकान खोल दी गई। टीम ने नौ सितंबर 2025 को फिर से सीलिंग की और आरोपियों को चेतावनी दी। 12 सितंबर को टीम ने निरीक्षण किया तो जीडीए की सीलिंग तोड़कर आरोपियों ने दुकानें संचालित कर रखी थी। अवर अभियंता प्रवर्तन प्रभू नारायण सिंह ने अवैध निर्माण कराने वाले अंकित चौधरी, भवन स्वामी रामपाल सिंह, दुकानों के संचालक राजवीर सिंह, ओमप्रकाश यादव और जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही सीलिंग कर कविनगर पुलिस को निगरानी करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें