फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीवनभर की कमाई से बनाया मकान... बेटे और बहू ने किया बेदखल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ापे में बेटी के पीजी हॉस्टल में रहने को मजबूर दंपती, मारपीट करने का भी आरोप, बिसरख के शाहबेरी गांव की घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव स्थित नीलकंठ एन्क्लेव में बुजुर्ग दंपती को उसके बेटे और बहू ने बुरी तरह पीटा। इसके बाद दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहबेरी निवासी राकेश कुमार शेजवार ने पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर को दी गई शिकायत में बताया कि उसका बेटा रमन और बहू अल्का उर्फ दीपिका मलिक ने उन्हें और उनकी पत्नी रीना को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने कहा कि शाहबेरी स्थित नीलकंठ एन्क्लेव का मकान पत्नी के नाम बैनामे से है। जिसे बनाने में उन्होंने जीवन भर की मेहनत की कमाई खर्च कर दी थी। इसके बावजूद बेटे-बहू ने घर से बेदखल कर दिया। वर्तमान में वह अपनी तलाकशुदा बेटी के साथ पीजी हॉस्टल में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उन्हें उनके घर में सम्मानपूर्वक रहने का अधिकार दिलाया जाए और भरण-पोषण के आदेश पारित किए जाएं। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें