फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईराइज सोसाइटियों में ईवी चार्जिंग की मांग पर गहरा रहा विवाद

विज्ञापन
नितेश रंजन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-हाईराइज सोसाइटी निवासियों के लिए ईवी खरीदना अब एक नया सिरदर्द बनता जा रहा
-एओए, बिल्डरों और फ्लैट मालिकों के बीच ईवी चार्जिंग प्वाइंट को लेकर खींचतान तेज हो गई


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदूषण कम करने और फ्यूल खर्च बचाने के लिए लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का रुख कर रहे हैं, लेकिन नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले निवासियों के लिए ईवी खरीदना अब एक नया सिरदर्द बनता जा रहा है। पर्सनल ईवी चार्जिंग पॉइंट लगाने को लेकर अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए), बिल्डरों और फ्लैट मालिकों के बीच खींचतान तेज हो गई है। फ्लैट खरीदारों का कहना है कि जब वह अपनी आवंटित पार्किंग में खुद के खर्च पर चार्जर लगवाना चाहते हैं, तो एओए या मेंटेनेंस टीम उन्हें ''''नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट'''' (एनओसी) देने में टालमटोल करती है। हालांकि इसके पीछे सोसाइटी प्रबंधन की अपनी चिंताएं हैं। एओए का कहना है कि बेसमेंट में बैटरी चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने या आग लगने का डर बना रहता है। बंद बेसमेंट में आग लगने पर वहां फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच सकेगी। यदि पर्सनल चार्जिंग प्वाइंट बनाने को दे दिए गए तो एक साथ दर्जनों गाड़ियों की चार्जिंग से सोसाइटी के मुख्य ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ जाएगा। इससे पूरी सोसाइटी की बिजली ट्रिप होने या वोल्टेज फ्लक्चुएशन का खतरा रहेगा। इसके अलावा पार्किंग में अलग केबल बिछाने से अव्यवस्था फैलेगी। हालांकि टॉवर के बाहर लगे 2-3 कॉमन चार्जर सैकड़ों ईवी गाड़ियों के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं।

एओए पदाधिकारियों से बातचीत -
एओए ने एक एजेंसी हायर की है यह ग्राउंड फ्लोर पर छह चार्जिंग प्वाइंट बनाएगी और चार्जिंग शुल्क भी वसूलेगी। -आदित्य वशिष्ठ, एओए सचिव, आम्रपाली प्लेटिनम एस्टेट सेक्टर 119
विज्ञापन


सोसाइटी में ईवी चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। पर्सनल ईवी चार्जिंग प्वाइंट के लिए लोगों ने मांग की थी लेकिन हमने मना कर दिया है। -वाईपी गुप्ता, एओए अध्यक्ष, महागुण मॉर्डन सेक्टर 78

पर्सनल चार्जिंग प्वाइंट बनाने से बेसमेंट में आग लगने का खतरा रहेगा और सोसाइटी परिसर में तारों का जंजाल हो जाएगा। -नितेश रंजन, पूर्व एओए अध्यक्ष, प्रतीक विस्टीरिया सेक्टर 77
विज्ञापन


यदि आपका फ्लैट ऊपर के फ्लोर पर है ऐसे में ईवी चार्जिंग प्वाइंट के लिए नीचे तक तार कैसे ले जाएंगे। -सुरोजीत दास गुप्ता, एओए सचिव, एक्सोटिका फ्रेस्को सेक्टर 137 व महासचिव नोफा

नितेश रंजन

नितेश रंजन

नितेश रंजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें