फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली पर शिकंजा कसने से खरीदारों में बढ़ी फ्लैट मिलने की आस

विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-107 में निर्माणाधीन आम्रपाली की बिल्डिंग।
विज्ञापन
आम्रपाली पर शिकंजा कसने से बढ़ी फ्लैट मिलने की आस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दो और अधिकारियों की गिरफ्तारी के साथ ही आम्रपाली बिल्डर पर शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आम्रपाली के जिन दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है वे कंपनी के लेनदेन देखते थे।
विज्ञापन

खरीदारों का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी और रिमांड पर लेने से पता चल सकेगा कि आम्रपाली का कितना पैसा कहां लगा है। उसकी रिकवरी कर प्रोजेक्ट को पूरा कराने में मदद मिलेगी। खरीदारों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रहे नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि आम्रपाली के सभी लेनदेन इनके ही हाथ में थे। यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है। जैसे-जैसे आम्रपाली पर शिकंजा कस रहा है वैसे-वैसे खरीदारों को घर मिलने की आस भी बढ़ रही है। खरीदार अब एनबीसीसी से काम शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अभिषेक का यह भी कहना है कि सुप्रीम कोर्ट से आदेश के बावजूद बैंकों से लोन मिलने में दिक्कत आ रही है। इस तथ्य को भी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा, ताकि बैंकों से खरीदारों को लोन आसानी से मिल सके, तभी खरीदार एनबीसीसी को पैसा दे सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली के प्रोजेक्ट और उनमें फ्लैटों-प्लॉटों की संख्या
प्रोजेक्ट फ्लैट व प्लॉट
गोल्फ होम 6000
किंग्सवुड 1400
सेंचुरियन पार्क 650
ड्रीम वैली 700
लेजर वैली 2200
लेजर वैली (क्रिस्टले) 200
सेंचुरियन पार्क (ट्रॉपिकल) 5000
वैरोना हाइट्स 6000
ड्रीम वैली (विला) 200
----------------
(नोट..ये वे फ्लैट हैं, जो बिके हुए हैं। बाकी फ्लैटों की बुकिंग नहीं हुई है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें