फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रशियन मुजरा के नाम पर हुक्का पार्टी, फार्म हाउस में ऐसे हाल में थे दो महिला और 11 युवक; इतनी थी एंट्री फीस

Sun, 19 May 2024 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

यूपी की नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक फार्म हाउस में छापा मारा। यहां रशियन मुजरा के नाम पर हुक्का पार्टी चल रही थी। पुलिस ने दो महिला और 11 युवकों को पकड़ा है। पार्टी में शामिल होने के लिए फीस रखी गई थी। 
विज्ञापन
पुलिस ने फार्म हाउस से पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-135 स्थित राजमहल फार्म हाउस में बगैर अनुमति के चल रही हुक्का-शराब पार्टी में दबिश देकर नोएडा पुलिस ने दो महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आयोजकों में शामिल एक आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


इससे पहले सोशल मीडिया पर पार्टी का पोस्टर वायरल हो गया। वायरल पोस्टर में रशियन मुजरा पार्टी आयोजित किए जाने की बात लिखी है। साथ ही पार्टी में शामिल होने के लिए 5000 और दूसरी 3000 की फीस रखी गई थी। 

नोएडा पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात डूब क्षेत्र में राजमहल फार्म हाउस पर छापा मारा। जिस समय पुलिस पहुंची वहां हुक्का और शराब का सेवन किया जा रहा था। इसके बाद डांस की तैयारी थी। 
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने मौके से दिल्ली निवासी अमृत गुप्ता, दलजीत सिंह, शुभम सिंह, रवि कुमार, मनोज कुमार गुप्ता व रवि शर्मा, पुणे निवासी केशाल केशवानी, गाजियाबाद निवासी रवि कुमार, हरियाणा निवासी आदित्य आनंद और हरिदर्शन और चंडीगढ़ निवासी साहिल मसीह को गिरफ्तार कर लिया। 
Trending Videos

वहीं गिरफ्तार महिलाओं की पहचान दिल्ली निवासी पूजा पंवार और उपासना शर्मा के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 
नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि इस पार्टी का आयोजन फार्म हाउस के मालिक अमृत गुप्ता ने की थी।

 

फार्म हाउस में अमृत की बहन की भी पार्टनरशिप है। जनपद में धारा-144 और आचार संहिता लागू है। आयोजकों ने पार्टी के लिए अनुमति नहीं ली थी। पुलिस ने फार्म हाउस से पांच स्पीकर, दो स्पीकर स्टैंड, दो डीजे एंप्लीफायर, डीजे लाइट, सात हुक्के, 13 डिब्बे नशीले फ्लेवर वाली तंबाकू और आठ बोतल दिल्ली और हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। 

फार्म हाउस मालिक ने कहा, गाना लांच की थी पार्टी 
पुलिस पूछताछ में फार्म हाउस के मालिक अमृत गुप्ता ने कहा अपने गाने को लांच करने के लिए उसने पार्टी आयोजित की थी। कारोबारी की पार्टी में दोस्तों व करीबियों को बुलाया गया था। आमंत्रित लोगों के लिए डीजे और शराब के इंतजाम किए गए थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि राजमहल फार्म हाउस में डांस करने के लिए आठ हजार रुपये में युवतियां बुलाई गई थीं। देर रात तक और लोगों के भी पार्टी में आने की बात थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबिश दे दी।

 
विज्ञापन

पोस्टर में गलत पता वायरल पोस्टर के सबसे ऊपर विक्की प्रेजेंट इन नोएडा लिखा है। इसके बाद रशियन पार्टी मुजरा फिर टाइमिंग और दिन का उल्लेख है। पोस्टर पर राजमहल की जगह दूसरे फार्म हाउस का नाम लिखा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें