फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद आखिरकार तय हो गया है। हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 15वीं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी है। यह आदेश विधानसभा अध्यक्ष ने नियम-2, कार्य संचालन एवं व्यवसाय आचरण नियमावली के तहत जारी किया है। अधिसूचना 3 अक्तूबर 2025 से प्रभावी होगी जोकि सभी विभागों को भेजी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा सचिवालय के सचिव राजीव प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि इस संबंध में सूचना हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजनीतिक व संसदीय कार्य विभाग) समेत सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और लेखा परीक्षकों को भेज दी गई है। इसके अलावा अधिसूचना की प्रति सभी विधायकों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी उपलब्ध कराई गई है। इस फैसले के साथ ही विधानसभा में कांग्रेस को अब आधिकारिक रूप से विपक्ष का नेता मिल गया है। लंबे समय से चल रही चर्चा और खींचतान के बाद हुड्डा को विपक्ष का चेहरा हाईकमान की ओर से घोषित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें