फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी।
सुपरटेक परियोजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में लगातार हो रही देरी से परेशान फ्लैट खरीदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। खरीदारों का आरोप है कि वर्षों से घर की प्रतीक्षा के बावजूद उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है और हर बार अगली तारीख मिलने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।

सुपरटेक अपकंट्री वेलफेयर एसोसिएशन (एसयूडब्ल्यूए) के अध्यक्ष सुशील भाटी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान में सहायता के लिए नियुक्त एमिकस क्यूरी के समक्ष भी उनकी कई वास्तविक समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि उनका पक्ष प्रभावी तरीके से संबंधित मंच तक नहीं पहुंच पा रहा है। उनके मुताबिक, पहले सुपरटेक कार्यालय के माध्यम से परियोजनाओं की स्थिति, निर्माण कार्य और अन्य विषयों की जानकारी मिल जाती थी, लेकिन वर्तमान में संवाद की व्यवस्था लगभग समाप्त हो गई है। इससे उन्हें परियोजनाओं में वास्तविक प्रगति और आगे की समय सीमा की जानकारी नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों ने जीवनभर की कमाई घर खरीदने में लगाई है। लगातार देरी और जानकारी के अभाव में वे मानसिक परेशानी और असुरक्षा की स्थिति से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील भाटी के मुताबिक, इन्हीं समस्याओं को लेकर खरीदार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के माध्यम से परियोजनाओं के काम में तेजी लाने, निर्माण और पूर्णता की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा फ्लैट खरीदारों की शिकायतों के समाधान के लिए पारदर्शी संवाद व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें