फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूलों में बनेगा होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। जिले के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों का होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार कराया जाएगा। इसमें पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य, खेलकूद, व्यवहार, रचनात्मकता और अन्य गतिविधियों का रिकॉर्ड दर्ज होगा। इसके जरिए विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ उनके सर्वांगीण विकास का आकलन किया जाएगा।

कार्ड में विषयवार उपलब्धियों और कमजोरियों को भी शामिल किया जाएगा। कमजोर विषयों में सुधार के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों की लंबाई, वजन, हीमोग्लोबिन स्तर, खेलकूद में भागीदारी, टीमवर्क, अनुशासन और सामाजिक व्यवहार की जानकारी भी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश स्तर पर प्रधानाचार्यों की कार्यशाला और शिक्षकों के प्रशिक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में भी यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत प्रोफाइल तैयार कर उसके विकास का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें