ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट बाई कुंदन मैदान पर चल रहे इंड्यूरेस कप सीजन 26 के लीग मैच में अरिहंत आचर्स ने नोएडा हिटर्स को 87 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरिहंत आचर्स ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 291 रन का स्कोर खड़ा किया। दीपक ने 66 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से यश वर्मा ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा हिटर्स दस विकेट पर 204 रन ही बना सकी। अरिहंत आचर्स ने दीपक ने तीन विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।