फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी होली स्पेशल बस सेवा

विज्ञापन
Holi special bus service will start from today
विज्ञापन
नोएडा। होली पर घर जाने के लिए रोडवेज की स्पेशल बस सेवा बृहस्पतिवार सुबह 5:15 बजे से शुरू हो जाएगी। इस सेवा को 25 मार्च से 3 अप्रैल तक 24 घंटे जारी रखा जाएगा। इस दौरान चालकों-परिचालकों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। जिस रूट पर यात्री होंगे, वहीं के लिए बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि 25 मार्च को सुबह 5:15 बजे से होली के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की जाए। यह सेवा 24 घंटे 3 अप्रैल तक जारी रहेगी। कौशांबी और आनंद विहार पर भी यदि यात्री मिलेंगे तो उनके लिए बस नोएडा से भेजी जाएगी। नोएडा डिपो से कानपुर, सीतापुर, एटा, कासगंज, आगरा, मेरठ, मथुरा, नजीबाबाद, सहारनपुर और बरेली समेत करीब 15 स्थानों के लिए 215 बसें तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 115 बसों को ही रूटों पर चलाया जा रहा था। लंबी दूरी की बसों के लिए दो-दो चालक तैनात किए गए हैं और प्रोत्साहन धनराशि के लिए पहले ही सभी चालकों-परिचालकों को जानकारी दे दी गई है।
कोविड-19 के नियमों का करना होगा पालन
होली पर स्पेशल बस सेवा शुरू की जा रही है, लेकिन स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 के नियमों का पालन कराना होगा। यात्रियों को बिना मास्क के सफर नहीं करने दिया जाएगा। बसों को रूट पर चलाने से पहले सैनिटाइज कराना होगा। - अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें