फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास ही हमारा भविष्य है : सीतारमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं वित्त मंत्री
विज्ञापन

राष्ट्र की बेहतरी के लिए युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
‘इतिहास सभी का भविष्य है। आगे बढ़ने की प्रेरणा यहीं से मिलती है। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह इसका अद्भुत उदाहरण है। प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। इसमें युवाओं की अहम भूमिका है।’ यह बातें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहीं। वे हिंदू कॉलेज के 125वीं वर्षगांठ समारोह के आयोजन में छात्रों व शिक्षकों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की बेहतरी के लिए युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया जाना जरूरी है। कार्यक्रम की थीम ‘युवाओं को सशक्त बनाना, एक विकसित भारत की नींव का निर्माण’ थी। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अधिक पुस्तकें पढ़ें व अच्छे वक्ताओं को सुनने की आदत डालें। देश में युवाओं की संख्या अधिक है। ऐसे में वह देश को विकसित बनाने में अहम किरदार निभा सकते हैं। उन्होंने कॉलेज से दो अपील की। इसमें कहा कि पहले वेल्यू को जोड़ा जाए, जिसमें सभ्यता और राष्ट्रवाद है। दूसरा स्किल और तकनीक को शामिल करें। हिंदू कॉलेज की संसद, देश की संसद से भी पुरानी है। इससे बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सीतारमण ने मतदाता दिवस पर कहा कि अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें, इससे वह सही प्रतिनिधि को चुन सकते हैं। अपने अधिकार को समझे। 10 वर्ष में केंद्र सरकार ने सामान्य जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान दिया है। इसमें पानी, बिजली, सड़क व रेल मार्ग समेत कई चीजें हैं। इन सभी चीजों के बिना किसी को सशक्त करना मुश्किल है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लोगों तक योजनाएं व सामाजिक न्याय पहुंचाने में सफल रही है।
विज्ञापन


छात्र करेंगे विकसित देश का संकल्प पूरा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि डीयू ने 100 वर्ष और हिंदू कॉलेज ने 125 वर्ष पूरे किए हैं। विकसित देश का संकल्प छात्रों के बिना सफल नहीं हो सकता है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने में छात्रों की अहम जिम्मेदारी है। जितनी इमारत ऊंची होती है, उसे खतरा उतना ही अधिक होता है। इस वजह से युवाओं को देश की ताकत बनना है। इस मौके पर कॉलेज के चेयरपर्सन टीसीए रंगाचारी व प्रिंसिपल प्रो. अंजु श्रीवास्तव समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें