-कारोबारियों को बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद
-इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से लेकर महंगे कपड़ों की खरीदारी बढ़ेगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आगामी त्योहारी सीजन इस बार व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए लाभकारी होने वाला है। शहर के प्रमुख व्यापारी एसोसिएशनों का कहना है कि इस बार बाजार में बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की संभावना है। खासकर केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती करने के बाद सामानों के दाम कम होंगे, इससे सीधा सकारात्मक असर बिक्री पर पड़ेगा।
सेक्टर 18 अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि इसका सबसे बड़ा कारण हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा की गई जीएसटी दरों में कटौती बताई जा रही है। जीएसटी दरें घटने से आवश्यक और सजावटी वस्तुएं सस्ती हुई हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, वस्त्रों, घरेलू उपकरण और गिफ्ट आइटम की कीमतों में भी गिरावट आई है। यह दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी। उसी दिन से नवरात्रि की भी शुरूआत हो रही है। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि जब सामानों की कीमतें कम होती हैं जो ग्राहक अपने बजट के अनुसार कम सामान खरीदते थे। साथ ही महंगे सामानों को दरकिनार कर देते थे। इस बार जीएसटी दर कम होने से महंगे सामान सस्ते होने से वह सामान भी बड़ी संख्या में बिकेंगे। यही वजह है कि इस बार बाजारों में रौनक पिछले सालों से ज्यादा देखने को मिलेगी। खासतौर पर नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर लोग बड़े पैमाने पर खरीदारी करेंगे।
-
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अन्य होंगे सस्ते
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक नरेश कुच्छल के अनुसार जीएसटी दरों में कमी के कारण 31 प्रतिशत की दर से बिकने वाले कई आइटम अब 18 प्रतिशत और कुछ पर सिर्फ 5 प्रतिशत जीएसटी ही लगेगा। इसी तरह 12 प्रतिशत वाली श्रेणी के सामान अब 5 प्रतिशत पर मिल रहे हैं। इसका सीधा असर यह होगा कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, होम डेकोर आइटम्स, किचन अप्लायंसेज और त्योहारी गिफ्ट पैक अब पिछले साल की तुलना में सस्ते मिलेंगे।
-
व्यापारियों ने शुरू कीं तैयारियां
व्यापारियों के अनुसार पितृ पक्ष के चलते फिलहाल काम धीमा है। वहीं 22 सितंबर से जीएसटी दरें कम होने से सभी व्यापारी उत्साहित हैं। शहर के प्रमुख बाजार जैसे सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, सेक्टर 27 स्थित इंदिरा मार्केट, सेक्टर 29, सेक्टर 5 हरौला, सेक्टर 49 बरौला समेत के विभिन्न शॉपिंग प्लाजा में व्यापारी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष डिस्काउंट ऑफर और कॉंबो स्कीम ला रहे हैं। वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी पीछे नहीं हैं और भारी छूट के साथ सेल भी लगेंगी।
-
आइटम की कैटेगरी, पिछली जीएसटी दर, नई जीएसटी दर, विवरण (प्रतिशत में)
प्रोसेस्ड फूड और स्नैक्स-12-18-5-बेकरी आइटम, रेडी-टू-ईट फूड और अनाज शामिल हैं
पर्सनल केयर उत्पाद-12-18-5-हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, स्किन केयर उत्पाद
घरेलू क्लीनर-12-18-5-डिटर्जेंट, वॉशिंग पाउडर
स्टेशनरी का सामान-12-18-5नोटबुक, पेन, पढ़ाई-लिखाई का सामान
कपड़े और गारमेंट्स-12-18-5-परिधान और कपड़ों की एक्सेसरीज
इलेक्ट्रॉनिक्स-3112मोबाइल फोन, टीवी, वाशिंग मशीन, इनवर्टर