फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हीरापुर गांव को आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर जिम की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
20 लाख रुपये आएगी लागत, फिटनेस पर ध्यान दे सकेंगे युवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद के हीरापुर गांव में सोमवार को ग्रामीणों को इंडोर जिम की सौगात मिली। गांव में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बने इंडोर जिम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रभा देवी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण युवाओं के लिए यह पहल बेहद सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इस जिम के माध्यम से गांव के युवा अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकेंगे। साथ ही यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव स्तर पर इस तरह की सुविधाएं युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करेंगी।

वहीं ब्लॉक समिति मेंबर सुमेश गौड़ ने कहा कि इंडोर जिम की स्थापना से युवाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। अब गांव के युवा आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम में अभ्यास कर सकेंगे। इससे उन्हें न केवल शारीरिक मजबूती मिलेगी बल्कि अनुशासित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि पहले फिटनेस के लिए उन्हें शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही आधुनिक जिम की सुविधा उपलब्ध होने से समय और धन की बचत होगी। यह पहल नशे के बढ़ते प्रभाव को कम करने में भी सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से जेईई परवीन, सरपंच प्रभादेवी, ब्लॉक समिति मेंबर सुमेश गौड़, कमल कौशिक, गिर्राज कौशिक, सचिन, पुनीत, महेंद्र, सोनू मेंबर, भीम और हुकमचंद नंबरदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें