फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंदू जागृति महिला मंच ने धूमधाम से मनाया दीपोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हिंदू जागृति महिला मंच ने धूमधाम से दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर मीनू रस्तोगी और आशा गुप्ता को स्वदेशी उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर चुना गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड पर स्थित एक होटल में हिंदू जागृति महिला मंच का दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। शोभा गर्ग, ज्योति गुप्ता, रेनू मेहरोत्रा ने भगवान गणेश लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया। बबीता भारद्वाज, सुमन लता शर्मा, शिवानी मेहरोत्रा, रूपाली गुप्ता ने दीपों से रंगोली बना कर दीपोत्सव आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। हिंदू जागृति मंच की महिलाओं ने दो टोली बनाकर श्रीरामचरितमानस की चौपाई से अंत्याक्षरी खेली। साथ ही तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर वोकल फॉर लोकल को आधार मानकर अपने घर प्रतिष्ठान गली को स्वदेशी सामानों से सजाकर स्वदेशी उत्पाद साथ दीपोत्सव पर्व मनाने का संकल्प लिया। स्वदेशी उपहार झालर मिष्ठान से दीपावली मनाने का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी और प्रदेश प्रभारी आशा गुप्ता दोनों के लिए स्वदेशी उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। संचालन बबीता भारद्वाज ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें