फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी में खास: करेले और शिमला मिर्च की हाथी, फूल उड़ेलती केतली और गन्ने का गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
1000 से अधिक प्रजाति के में दिखेंगे
विज्ञापन

19 से 22 फरवरी तक लगेगी प्रदर्शनी
2.50 करोड़ रुपये है अनुमानित लागत
नोएडा। इस बार नोएडा पुष्प प्रदर्शनी न केवल केदारनाथ मंदिर के दर्शन होंगे बल्कि करेले और शिमला मिर्च से बनी हाथी की आकृति, फूल उड़ेलती केतली और गन्ने से बने प्रवेश द्वार होंगे। 19 से 22 फरवरी तक सेक्टर-33ए शिल्प हाट मैदान में लगने वाली प्रदर्शनी की तैयारियों पर शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने जानकारी दी।
एसीईओ ने बताया कि 1000 से अधिक प्रजाति के फूल प्रदर्शनी में दिखेंगे। इसके साथ ही चारों दिन शाम को कवि सम्मेलन समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रदर्शनी से लोग पौधे और गमले खरीद कर पार्किंग व घर तक आसानी से लेकर जा सकें इसके लिए ई-कार्ट और पोर्टर की सुविधा भी प्राधिकरण उपलब्ध करवाएगा। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क रहेगा। लोग अलग-अलग जायकों का लुत्फ उठा सकें इसके लिए फूड जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए बनेगा बच्चों के लिए किड्स प्लेइंग जोन
उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए किड्स प्लेइंग जोन भी अलग से बनेगा। फूल-पौधों से घरों, दफ्तर की सजावट कैसे की जाए इसके नमूने अलग-अलग नर्सरी, दफ्तरों की तरफ से प्रदर्शित किए जाएंगे। पूरे आयोजन में करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राधिकरण सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह करेंगे। उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान ट्रैफिक प्लान को लेकर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें