फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : एक दिन में सर्वाधिक 33 लोगों में मिला कोरोना संक्रमण, एक की मौत

Wed, 27 May 2020 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को कोरोना बम फूटा और एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 33 मरीज सामने आए। इसी के साथ जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 317 हो गई है। मंगलवार को सामने आए 33 मरीजों में 12 पुलिसकर्मी हैं। वहीं, उपचार के बाद स्वस्थ होने पर 17 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उधर, सनसिटी निवासी एक 60 वर्षीय कोरोना पीड़ित की मंगलवार को घर पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि सनसिटी निवासी व्यक्ति कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। उनकी हाल ही में जांच हुई थी, जिसमें रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनके पिता भी कोरोना पीड़ित हैं। उनका मानेसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग उनकी कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है।

मंगलवार को सामने आए 33 मरीजों में से 12 पुलिसकर्मियों के अलावा, 1 सेक्टर-10, 1 शक्ति नगर, 1 सेक्टर-18, 6 सरहोल, 1 सेक्टर-15 पार्ट-1, 1 सेक्टर-45, 1 हरि नगर, 3 शंकर चौक, 1 डूंडाहेड़ा, 1 गांव कन्हई, 2 मरीज विपुल बिलमोंटे व 1 मरीज डीएलएफ-4 का निवासी है। मंगलवार को 210 कोरोना संदिग्धों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को 33 नए मरीजों के आने व 17 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद जिले में अब तक 183 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 134 उपचाराधीन हैं। लॉकडाउन 4 की शुरुआत से अब तक 9 दिन में कोरोना के 113 नए मरीज सामने आ चुके हैं। सिर्फ मई माह में ही कोरोना के 260 नए मरीज सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें