फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: तेज रफ्तार कार का कहर, बर्तन की दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, एक ग्राहक की हालत गंभीर

Fri, 01 Nov 2024 10:30 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कस्बे में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। मुख्य बाजार में स्थित एक बर्तन की दुकान में एक अनियंत्रित कार जा घुसी। जिससे वहां मौजूद एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बर्तन की दुकान में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कस्बे में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। मुख्य बाजार में स्थित एक बर्तन की दुकान में एक अनियंत्रित कार जा घुसी। जिससे वहां मौजूद एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब दुकान में कुछ ग्राहक सामान खरीद रहे थे। गाड़ी की टक्कर से दुकानदार की दुकान में रखा काफी सामान टूट गया और दुकान को भारी नुकसान हुआ। 

विज्ञापन



घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो पास के लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। जिससे घटना की पूरी तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक से नियंत्रण खो बैठी, जिससे यह हादसा हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा ही कि एक कार तेजी से एक बर्तन की दुकान के पास मौजूद व्यक्ति को टक्कर मारकर रुक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोग टक्कर में घायल युवक की मदद के लिए पहुंचते है। वहीं कार मौजूद लोगों किसी तरह बाहर आने का प्रयास करते हैं। सूरजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें