फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महंगी चमक से फीकी पड़ी सर्राफा बाजार की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर सोने-चांदी के उपहारों का क्रेज घटा, धनतेरस पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सर्राफा बाजार ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। लोग घर के लिए आभूषण नहीं खरीद रहे हैं। दिवाली पर उपहार देने का चलन भी कम हुआ है। इसकी वजह सोने-चांदी की बढ़ती कीमतें मानी जा रही हैं। लोग सोने-चांदी के सिक्कों के बजाय दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। हालांकि, ज्वैलर्स को धनतेरस और दिवाली पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
दादरी के ज्वैलर संदीप वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। फिलहाल चांदी का भाव 1800 से 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह पहले 4000 रुपये से अधिक पहुंच चुका था। वहीं, सोने का भाव भी डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है। लोग कीमतें और गिरने का इंतजार कर रहे हैं। इस कारण फिलहाल सोने-चांदी की खरीदारी से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत फार्म के ज्वैलर गौरव बंसल ने बताया कि बाजार में फिलहाल कारोबार कम है। दिवाली नजदीक आने पर सोने-चांदी की खरीद बढ़ी है। हालांकि, दिवाली पर सोने-चांदी के उपहार देने का चलन घटा है। इसमें 30 से 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। कीमतों में गिरावट के बावजूद लोग खरीदारी से पहले इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें