फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की रिलीज पर रोक से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की रिलीज पर रोक लगाने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। हॉलीवुड निर्माता जॉन हार्ट जूनियर ने कॉपीराइट उल्लंघन का दावा करते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का इनकार किया था। हालांकि अदालत ने फिल्म निर्माता मुकुल देवड़ा तथा नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। फिल्म बृहस्पतिवार रात रिलीज होनी थी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर ने बृहस्पतिवार देर शाम सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज से महज 24 घंटे पहले याचिका दायर करने का याची की ओर से कोई कारण नहीं दिया गया है। अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई 22 मार्च को तय की है।
ये फिल्म मार्च 2008 में लिखी गई अरविंद अडिगा की पुस्तक ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, राजकुमार राव तथा आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं। अदालत ने कहा कि मौजूद सामग्री के आधार पर कोर्ट के लिए ये निष्कर्ष निकालना मुश्किल है कि फिल्म बनाने और रिलीज करने में कोई कॉपीराइट उल्लंघन हुआ है या नहीं।
विज्ञापन

अदालत ने कहा निर्माता तथा नेटफ्लिक्स फिल्म रिलीज कर सकते हैं लेकिन उन्हें सारे साक्ष्य व विवरण सुरक्षित रखने होंगे ताकि कॉपीराइट उल्लंघन साबित होने पर वित्तीय मुआवजा तय किया जा सके। याची ने िफिल्म की रिलीज से महज 24 घंटे पहले अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इसलिए फिलहाल रिलीज पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं बनता। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें