फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईकोर्ट ने उदयपुर फाइल्स से रोक हटाई, फिल्म रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे अपने फैसले में फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। यह फिल्म 2022 में राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या की घटना पर आधारित है। शुक्रवार को सिनेमाहालों में फिल्म का प्रसारण कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी मोहम्मद जावेद द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि फिल्म की रिलीज से किसी अपूरणीय नुकसान की संभावना नहीं है और कला की स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उदयपुर फाइल्स फिल्म कन्हैया लाल की हत्या की घटना को दर्शाती है, जो जून 2022 में हुई थी। कन्हैया लाल एक दर्जी था। उसने भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादास्पद बयान का समर्थन करने वाला व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट किया था, जिसके बाद दो लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना को धार्मिक उग्रवाद का मामला माना गया और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच संभाली। मुकदमा अभी भी चल रहा है, और इसी बीच इस फिल्म की घोषणा हुई, जिसके खिलाफ आपत्तियां उठीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें