- निर्यात सेवा ने कमाया रिकाॅर्ड राजस्व
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-16 स्थित पोस्ट ऑफिस की इंटरनेशनल निर्यात डाक सेवा ने पिछले 9 महीनों में लगभग 90 लाख रुपये का राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह आंकड़ा पोस्ट ऑफिस की बढ़ती लोकप्रियता और व्यावसायिक उपयोगिता को दर्शाता है। जहां पहले पोस्ट ऑफिस डाक सेवा और कागजों तक सीमित था आज यहां से कारोबोर को भी उड़ान मिल रही है। सरकारी पोस्ट सेवा की भरोसेमंद और किफायती सुविधा ने छोटे और मध्यम उद्यमियों को विदेश में अपने उत्पाद भेजने में मदद की है।
9 महीनों की निर्यात डाक सेवा का आंकड़ा
| महीना | आर्टिकल संख्या | राजस्व (रुपये में) |
| - | | |
| अप्रैल | 1654 | 13,11,807 |
| मई | 1492 | 13,24,729 |
| जून | 1464 | 12,37,420 |
| जुलाई | 1779 | 15,82,295 |
| अगस्त | 574 | 3,99,783 |
| सितंबर | 936 | 6,73,176 |
| अक्टूबर | 685 | 5,56,405 |
| नवंबर | 561 | 6,01,662 |
| दिसंबर | 902 | 8,10,762 |
| जनवरी | 771 | 5,03,254 |
|कुल | 10989|9001293 |
|
हमारी कंपनी सेक्टर-63 में है जहां से हम अपने बनाए गए होम डेकोर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान भेजते हैं, हमे लगता है कि सरकारी पोस्ट ऑफिस सबसे भरोसेमंद माध्यम है। हमें प्राइवेट कूरियर कंपनी की तुलना से इसमें काफी छूट और सुरक्षा भी मिलती है।
- तरुण कुमार कंसाल
पहले पोस्ट का इस्तेमाल सिर्फ पत्राचार के लिए होता था, लेकिन अब यह कमर्शियल शिपमेंट का भी भरोसेमंद माध्यम बन गया है। हम करीब ढाई साल के डाक निर्याक केंद्र से अपने बनाए गए प्रोडक्ट को विदेश में भेजते है। पोस्ट के जरिए भेजने का सबसे बड़ा कारण विश्वास का है क्योंकि इंडिया पोस्ट सरकार के अंदर आता है। हमारी कंपनी सेक्टर-2 में है। इसके जरिए हम आयुर्वेद दवाई कनाडा, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत, नेपाल, यूएसए, यूके भेजे जाते हैं।
- अभिषेक जायसवाल
साल-दर-साल निर्यात के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। यह न केवल पोस्ट ऑफिस के लिए लाभकारी है, बल्कि व्यावसायिक और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए भी फायदे का सौदा है। सरकारी सुविधा, भरोसेमंद डिलीवरी और छूट की वजह से लोग अब प्राइवेट कूरियर की बजाय पोस्ट ऑफिस को प्राथमिकता दे रहे हैं।
- अजय जैन, बीएनपीएल मैनेजर