पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, प्राथमिकी दर्ज
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई। जब तक किसी को पता चलता गाड़ी जलकर राख हो गई। व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सत्यम ने बताया कि वह सर्फाबाद के निवासी हैं। वर्तमान में सत्यम भूमि अपार्टमेंट में रह रहे हैं। शनिवार की देर रात पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से जांच करने का प्रयास किया लेकिन पार्किंग में कैमरे न होने से पता नहीं चल सका। ब्यूरो