कौलागढ़ रोड स्थित अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरम
राजधानी में छोलिया नृत्य के साथ विरासत महोत्सव के 30वें संस्करण का आगाज हो गया। पहले दिन शनिवार को छोलिया नृत्य के साथ सरताज के उस्ताद अमजद अली ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विरासत में पहले दिन बड़ी संख्या में दूनवासी उमड़े।
कौलागढ़ रोड स्थित ओएनजीसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रगान के बाद दीप प्रज्वलित कर विरासत का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मानवता के कल्याण से हमारा देश दुनिया भर में आगे बढ़ रहा है। हम अपने भारत की सभ्यता को पूजते हैं, जिस पर हमें गर्व है I हमारी संस्कृति हम सभी की संस्कृति है, जिसे हमें सदैव संजोए रखना है। इसके बाद महोत्सव की शाम सबसे पहले छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अमजद अली खान के सरोज वादक की प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत राग गणेश कल्याण से की। उस्ताद अमजद अली खान के साथ तबले पर मिथिलेश झा ने संगत दी। विरासत महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग उमड़े। यहां 50 से अधिक स्टॉल लगे थे। लोगों ने खूब खरीदारी की। इस अवसर पर रीच संस्था के संस्थापक सदस्य आरके सिंह, संयुक्त सचिव विजयश्री जोशी, परवेज आलम, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
आज सुबह विंटेज कार रैली, रात में उस्मान मीर देंगे प्रस्तुति
विरासत महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सुबह 10 बजे विंटेज कार रैली निकाली जाएगी। इसमें बाद शाम छह बजे नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम सात बजे अदनान खान प्रस्तुति देंगे। आठ बजे उस्मान मीर लाइव प्रस्तुति देंगे।
शुरुआत से अंतिम प्रस्तुति तक रहे राज्यपाल
विरासत के शुभारंभ पर राज्यपाल शाम करीब सात बजे महोत्सव में पहुंच गए। उनके स्वागत में छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य के बाद राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित किया। वह आखिरी प्रस्तुति तक महोत्सव में रहे। रात 9:30 बजे राज्यपाल ने उस्ताद अमजद अली खान को सम्मानित किया। राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल महोत्सव से रवाना हुए।
कौलागढ़ रोड स्थित अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरम
कौलागढ़ रोड स्थित अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरम