फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू में बनेगी धरोहर संरक्षण सामग्री परीक्षण प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
कनेक्ट फिटिंग्स के साथ हुआ एमओयू, ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की होगी वैज्ञानिक जांच
ग्रेटर नोएडा। ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को वैज्ञानिक आधार देने के लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और कनेक्ट फिटिंग्स के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय में जीबीयू-कनेक्ट फिटिंग्स हेरिटेज कंजर्वेशन बिल्डिंग मैटेरियल्स टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी। इसमें ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण, मरम्मत और पुनर्निर्माण में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा।
प्रयोगशाला में चूना, गारा, प्लास्टर, ईंट और पत्थर जैसी पारंपरिक निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता, अनुकूलता और टिकाऊपन की जांच होगी। इससे ऐतिहासिक इमारतों के मूल स्वरूप और संरचनात्मक मजबूती को बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, धरोहरों के संरक्षण में वैज्ञानिक तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की अकादमिक विशेषज्ञता और कनेक्ट फिटिंग्स के औद्योगिक अनुभव से धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर भी मिलेंगे।
समझौते के तहत संयुक्त शोध परियोजनाएं, इंटर्नशिप, कार्यशालाएं, तकनीकी परामर्श और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग और टाउन प्लानिंग के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. एस. धनलक्ष्मी, आर्किटेक्ट माधुरी अग्रवाल, डॉ. नीति राणा, डॉ. कीर्ति पाल तथा कनेक्ट फिटिंग्स के सीईओ प्रदीप टंडन, शिखा टंडन और वानी टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें