फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किक बॉक्सिंग में हेमंत को रजत और सुजल को कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के दो खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में कई राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन




जिला वाको किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव, अंतरराष्ट्रीय रेफरी व कोच अमित कुमार सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित नौणी विश्वविद्यालय में 22 से 26 सितंबर तक राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा स्थित सर्फाबाद गांव निवासी हेमंत शर्मा ने पॉइंट फाइट इवेंट में 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी सुजल ने किक लाइट इवेंट में 61 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले के नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ी नोएडा के सेक्टर 145 स्थित अल्टीमेट मार्शल आर्ट्स अकादमी में किक बॉक्सिंग के गुर सीखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें