फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक की चपेट में आने से कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-164 में सरिया उठाते समय ट्रक की चपेट में आने से कामगार रामचंद्र की मौत हो गई। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। इटावा निवासी और उसके साथी विमल कुमार ने बताया कि 25 सितंबर को रामचंद्र मोहियापुर के पीछे सेक्टर-164 स्थित निर्माण स्थल पर काम कर रहा था। तभी अचानक एक ट्रक पीछे से आकर उससे टकरा गया। इसके बाद उसको दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कराया गया है। मृतक रामचंद्र दिहाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें