फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैराज पुल से नहीं जा रहे भारी वाहन, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बैराज पुल से तटबंध की वजह से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। भारी वाहन नहीं चलने से व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन बंद होने से सामान नहीं आ पा रहा है।

बैराज पुल पर करीब एक महीने से ज्यादा समय से भारी वाहनों का संचालन बंद है। पहले पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। अब तटबंध की वजह से भारी वाहन बंद हैं। इससे पहले सावन की वजह से भारी वाहनों का पुल से आना-जाना बंद था। बता दें कि आठ अगस्त को बैराज के गेट नंबर 20 और 21 के बीच स्लैब हिलता हुआ पाया गया था। जिसके बाद वाहनों के लिए बैराज को बंद कर दिया गया था। कमी दूर होने के बाद पांच सितंबर को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बिजनौर बैराज के पुल पर 12 टायरा ट्रक दौड़ाकर ट्रायल किया। एक दिन ही भारी वाहन पुल से गुजरे। इसके बाद तटबंध टूटने की वजह से फिर से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहन नहीं चलने से खाद्य पदार्थ, कपड़े सहित अन्य सामान बिजनौर लाने में दिक्कत हो रही है। वहीं, सामान लाने के लिए अधिक किराया वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- सामान लाने में हो रही काफी दिक्कत : मनोज कुच्छल
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल का कहना है कि इस बार व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों की मजबूत रणनीति नहीं होने से यह परेशानी बढ़ी। सामान लाने के लिए अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है।
- भारी वाहनों का संचालन शुरू हो तो मिले राहत : बीएस राजपूत
जिला कोषाध्यक्ष बीएस राजपूत ने कहा कि जल्द ही कोई व्यवस्था की जानी चाहिए। सावन के बाद लगातार यह समस्या बनी हुई है। भारी वाहनों का जल्द संचालन शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन

- भारी वाहनों का संचालन बंद होने से लग रहा अधिक किराया : दीपक तोमर
व्यापारी दीपक तोमर ने बताया कि बैराज पुल से भारी वाहनों का संचालन बंद होने सेे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको कोई समाधान मिलना चाहिए। भारी वाहन नहीं चलने से अधिक किराया खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें