Iसहसपुर कोतवाली पुलिस ने शेरपुर में पांच लीटर कच्ची शराब के साथ सेलाकुई थाना क्षेत्र के बायांखाला निवासी बाइक सवार टिनुपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस टीम सभावाला चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। शेरपुर में वाहनों की जांच के दौरान एक बाइक को रोका गया, जिस पर जेरिकेन थी। जब जेरिकेन को खोला गया तो उसमें पांच लीटर कच्ची शराब थी।I