फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश और दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, नोएडा में बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 8.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि आर्द्रता 98 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सात सितंबर तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। चार, पांच और छह सितंबर को तेज बारिश हो सकती है। नोएडा का एक्यूआई 68 और ग्रेटर नोएडा का 109 दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें