फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार मंजिला फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठाला गांव में प्लास्टिक बैग, टिशू पेपर और रूम फ्रेशनर की फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक के बेटे सहित तीन लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक
दमकल की 24 गाड़ियों ने करीब साढ़े 13 घंटे में पाया आग पर काबू
टुकड़ों में मिलने से तीन शवों की पहचान नहीं, डीएनए परीक्षण होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुध विहार थाना क्षेत्र के रिठाला गांव में मंगलवार शाम प्लास्टिक बैग, टिशू पेपर और रूम फ्रेशनर स्प्रे बनाने वाली चार मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में चार लोगों की जलने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। फैक्टरी मालिक के बेटे सहित दो लोगों की हालत बेहद नाजुक है। वहीं, आग पर काबू पाने में करीब साढ़े 13 घंटे लगे। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से चलाई जा रही फैक्टरी का मालिक सुरेश बंसल विदेश में है। आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। मृतकों में एक ही व्यक्ति की पहचान हो सकी है। तीन लोगों के शवों के टुकड़े ही बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। डीएनए जांच के बाद ही पहचान संभव हो पाएगी।
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर क्राइम टीम और एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए हैं। आग की वजहों का पता लगाया जा रहा है। मंगलवार शाम 7:29 बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्टरी में आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में फैक्टरी मालिक के बेटे नितिन (31), कर्मचारी राकेश (31) और विरेंद्र (25) को निकालकर एंबुलेंस की मदद से बीएसए अस्पताल भेजा गया। नितिन व राकेश 80 फीसदी झुलस गए थे। ऐसे में उन्हें आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। करीब 200 गज की इमारत की चौथी मंजिल पर कुछ हिस्से में लिंटर है। बाकी हिस्से को टिन शेड से कवर किया है। भूतल और पहली मंजिल पर इमारत के मालिक सुरेश बंसल व नितिन प्लास्टिक के बैग बनाने की फैक्टरी चलाते थे। दूसरी और चौथी मंजिल को आनंद को कपड़े के टिशू बनाने के लिए किराये पर दिया हुआ था। तीसरी मंजिल पर राकेश अरोड़ा की रूम फ्रेशनर बनाने की फैक्टरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल की 24 गाड़ियां लगाईं
शुरुआत में दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए 11 गाड़ियां और बुलाईं गईं। सुबह तक इनकी संख्या 24 तक पहुंच गई थी। इमारत में दाखिल होने का रास्ता न होने से जेसीबी की मदद से साइड की दीवारों को तोड़कर दमकलकर्मी अंदर दाखिल हुए। रात करीब एक बजे बुरी तरह जला हुआ एक शव टुकड़ों में पहली मंजिल की सीढि़यों पर मिला। बाकी दो शव टुकड़ों में दूसरी मंजिल के दरवाजे के पास मिले। सुबह करीब 8:40 बजे चौथा शव चौथी मंजिल पर टिन शेड से बरामद हुआ। शव की पहचान मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी दिलीप सिंह (62) के रूप में हुई। मृतकों में एक महिला के होने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल, मृतकों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को एक महिला मिली जिसने दावा किया कि उसकी मां का कुछ पता नहीं चल रहा है। वह टिशू पेपर की फैक्टरी में काम करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें