फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटवेव का अलर्ट : छाता, गमछा व पानी लेकर घर से निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हीटवेव का अलर्ट: छाता, गमछा व पानी लेकर घर से निकलें
विज्ञापन

- जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हीटवेव को लेकर जारी की एडवाइजरी
- दोपहर 12 से 3:30 बजे के बीच बाहर नहीं निकलने की अपील, अगले 4 दिन लू की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की है कि आने वाले दिनों में हीटवेव की संभावना है। ऐसे में घर से छाता, गमछा व पानी लेकर निकलें। तरल व पेय पदार्थ का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करें। साथ ही प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 से 3:30 बजे के बीच बाहर नहीं निकलने की अपील की है। चेतावनी दी है कि अगले चार दिन लू चलेगी।
अफसरों ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। गर्मी से बचाव करना होगा। घर से बाहर निकलने रहे हैं तो साथ में जरूरी सामान रखना होगा। केवल जरूरत पर ही घर से निकलें। बाहरी चीजों का सेवन करने से बचना होगा। अगर किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेनी होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर नहीं जाने की अपील की गई है। दोपहर के करीब साढ़े तीन घंटे लोगों को घरों में रहना चाहिए।
विज्ञापन


क्या करें
-हीटवेव से बचाव के घर से बाहर छाता, टोपी, गमछा व पानी साथ लेकर निकलें।
-बाहर निकलते समय फुल आस्तीन के हल्के रंगे के सूती कपड़ों का ही प्रयोग करें।
-आपका कार्य बाहर का हो तो समय-समय पर गीले कपड़े को चेहरे सिर व गर्दन पर रखें।
-ताजा व हल्के भोजन का प्रयोग करें, मौसमी फलों व सब्जियों जैसे-खीरा, ककडी, तरबूज का प्रयोग करें।
-तरल व पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, नमक चीनी पानी का घोल, नीबू पानी, छांछ, आम का पन्ना, गन्ने का रस का अधिक प्रयोग करें
-हीटवेव में घबराहट होना, चक्कर आना, सिर दर्द, शरीर में भारी पन महसूस होना उल्टी आना, मांसपेशियों में एठन, बुखार आना, पसीना न आना, बेहोश होना जैसी परिस्थितियों में छाव देखकर तुरंत आराम करें।
-कपडों को ढीला करें अगर शेड, पंखा व कूलर उपलब्ध हो तो उसका प्रयोग करें।
-पानी व गीले कपडें से मुंह या सिर धोएं। अगर बेहोश न हो तो ठंडा पानी पिलाए और व्यक्ति के पैर ऊपर कर के लिटा दें।

क्या न करें
-दोपहर में 12:00 से 3:00 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलें।
-गाढे रंग के कपड़े व सूती के आलावा अन्य किसी प्रकार के कपड़ों को पहनने से बचें।
-ठंडे व बासी भोजन और ज्यादा तेल मासले वाले भोजन का प्रयोग करने से बचें।
-उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचे।
-चाय व कॉफी का सेवन कम-से-कम करें। शराब पीने से बचें।
-घबराहट जैसी परिस्थितियों में कहीं पहुंचने या जाने का प्रयास न करें।
-बिना किसी चिकित्सीय परामर्श के किसी भी दवाइयों के सेवन से बचें।
-बच्चों को व पालतू जानवरों को बंद वाहनों में कभी भी अकेले नहीं छोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें