फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लू के मरीजों का होगा एसी में उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड रूम में मरीजों के लिए लगाए गए एसी
विज्ञापन

-हीट स्ट्रोक और डि-हाईड्रेशन केे मरीज आने पर उनको मिलेगा बेहतर इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां दुरुस्त कर ली हैं। जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के लिए एसी लगाए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोल्ड रूम तैयार किया गया है। इससे हीट स्ट्रोक के मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार मुहैया कराया जा सके।


जेवर सीएचसी में 6 बेड वाले कोल्ड रूम में अब एयर कंडीशन (एसी) लगवा दिया गया है। इससे पहले यहां केवल कूलर और पंखों के सहारे ही मरीजों को राहत दी जा रही थी। एसी लगने के बाद अब मरीजों को तेज गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लू के मरीजों को डि-हाइड्रेशन से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज और ओआरएस का स्टॉक भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा को देखते हुए आइस पैक का भी इंतजाम किया गया है, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लू से राहत मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर लू के मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

जेवर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने कहा कि लू और गर्मी के चलते बीमार हो रहे मरीजों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। जेवर सीएचसी में बने कोल्ड वार्ड में एसी भी लगवाया गया है, ताकि लू से प्रभावित मरीजों को जल्द से जल्द ठंडा और आरामदायक वातावरण मिल सके और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें