ग्रेटर नोएडा। शारदा केयर हेल्थसिटी ने वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर वॉकथॉन का आयोजन किया। इसमें 1000 से ज़्यादा लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों को जोड़े रखने के लिए इंटरएक्टिव हार्ट-हेल्थ गेम्स खेले और दिलचस्प तरीके से हार्ट हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाई। इसमें हार्ट चेक-अप, हेल्थ अवेयरनेस कैंप और एक्सपर्ट डॉक्टरों से परामर्श जैसी सुविधाएं शामिल रहीं।
शारदाकेयर हेल्थसिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ गुप्ता ने कहा कि यह वॉकाथॉन हार्ट डिज़ीज़ जैसी ‘साइलेंट महामारी’ के खिलाफ समाज को एकजुट करने की दिशा में एक कदम है। ग्रुप सीईओ डॉ. कौसर शाह ने कहा कि अच्छी सेहत की शुरुआत जागरूकता और सही कदम उठाने से होती है। हार्ट डिज़ीज़ अब किसी एक उम्र तक सीमित नहीं रही। यह युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को प्रभावित कर रही है। भारत में हार्ट डिज़ीज़ मौत का एक बड़ा कारण हैं, और ज़्यादातर केस गलत लाइफस्टाइल से जुड़े हैं, जिन्हें जागरूकता और समय पर कदम उठाकर रोका जा सकता है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता, कमलेश बहादुर, स्नेहलता, डॉ. शिलादित्य रॉय चौधरी,डॉ. अखिल कुमार रुसतगीससडॉ. विवेक टंडन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो