फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के टीकाकरण केंद्र पर देरी से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रविवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों के समय पर नहीं आने के कारण टीकाकरण करवाने पहुंचे युवाओं को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान युवा लंबी कतारें लगाए खड़े रहे। सीएचसी में रविवार को 50 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

तावडू सीएचसी में सुनील कुमार, दिनेश कुमार, सजीवन, विनोद, दीपू, सोफिया और मुस्कान आदि ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए वह टीकाकरण केंद्र पर सुबह 8 बजे ही पहुंच गए थे। लेकिन, यहां पर कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद नहीं था। थोड़ी देर बाद एक कर्मचारी ने उनसे आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर अपने पास रख ली। लगभग दो घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मचारी वैक्सीन लगाने के लिए आए। वहीं, इस बारे में तावडू प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि रविवार को तकनीकी खराबी के कारण स्वास्थ्य विभाग का पोर्टल खुल नहीं रहा था। इस कारण थोड़ी देर हुई है। उन्होंने कहा कि रविवार को कोई भी कर्मचारी देर से नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें